पांच दिवसीय प्रदर्शनी सूचना केन्द्र में 11 से
अजमेर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में गांधीवादी डॉ. सुब्बाराव के 91वें जन्म दिवस के अवसर पर अजमेर जिले में पांच दिवसीय जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं विधिध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि जिले में 5 दिवसीय कार्यक्रमों के अन्तर्गत जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन 11 फरवरी से 15 फरवरी तक किया जाएगा। प्रदर्शनी का शुभारम्भ 11 फरवरी को प्रभातफेरी के पश्चात गांधी जी के संदेश के साथ किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में गांधी के जीवन दर्शन के बारे में प्रकाश डाला जाएगा। कार्यक्रमों में जिला स्तर पर निबंध, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। भाषण के लिए सद्भावना और विकास विषय निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार अन्तिम दिन गांधी दर्शन पर आधारित जन कल्याणकारी योजनाएं विषय पर संगोष्ठि का आयोजन भी किया जाएगा। इन समस्त कार्यक्रमों के लिए सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के उप निदेशक महेश चन्द्र शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

No comments