शिवसागर कॉलोनी क्षेत्र में बनेगी नई सड़क, देवनानी ने किया कार्य का शुभारंभ
अजमेर। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने आज वार्ड संख्या 60 में चौधरी कॉलोनी के पीछे शिव सागर कॉलोनी में विधायक कोष से बनने वाली नई सड़क व नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस सड़क के बनने से क्षेत्र के हजारों लोगों को टूटी-फूटी सड़क की समस्या से निजात मिलेगी।
शिव सागर कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि इस क्षेत्र में लोगों को टूटी-फूटी सड़क के कारण आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही थी। क्षेत्र वासियों की मांग पर विधायक कोष से 10 लाख रूपये स्वीकृत कर सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों की आवश्यकता के अनुसार सड़क का निर्माण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पिछले पौने पांच साल में राज्य सरकार ने बिना राजनीतिक भेदभाव सबको साथ लेकर सबका विकास किया है। हमने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में करोड़ों रूपए विकास कार्य करवाए हैं। क्षेत्र में बिजली, पानी एवं सड़क सहित अन्य मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता के अनुसार पूरा किया गया है। क्षेत्र के लोगों की मांग के अनुसार कार्य किया जा रहा है।
देवनानी ने कहा कि हमने अपने कार्यकाल में शहर की तस्वीर बदलकर रख दी है। पर्यटन के क्षेत्र में अजमेर शहर कई साल आगे हो गया है। सैलानी अब अजमेर आते हैं तो उनके देखने के लिए कई स्थान हैं। अजमेर में आनासागर झील के चारों ओर चौपाटी, नया सुभाष उद्यान, नगर वन उद्यान, अजमेर का किला, महाराणा प्रताप स्मारक सहित कई नये स्थान है जहां घूमा जा सकता है। पंचशील में सांइस पार्क का निर्माण होने के बाद इन कामों में चार चांद लग जाएंगे।
इस अवसर पर पार्षद चंद्रेश सांखला, गौरव अग्रवाल, कमल सैनी, आशिष शर्मा, दिव्य प्रकाश, बालमुकुंद, अशोक पारीक, हर्ष वर्मा, मुमताज, मोहन, सुनिल जैन सहित क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

No comments