गौरव हासिल करने वाले ही देंगे समाज को नई दिशा : गहलोत
अजमेर। अजमेर मरुधर सांस्कृतिक संस्था और विवेक वंदन की ओर से नगर निगम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक हेमराज भंडारी ने बताया कि नगर निगम में ही आयोजित समारोह में मेयर धर्मेंद्र गहलोत ने कहा राजस्थान गौरव व अजमेर गौरव हासिल करने वाले ही समाज को सही दिशा में ले जाने का कार्य करते हैं। इस मौके पर स्वच्छ भारत अभियान, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित योजनाओं को लेकर जन जन तक पहुंचाने का कार्य करने वाले गोपाल बंजारा और आभा गांधी को राजस्थान का गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
इन्हें मिला अजमेर गौरव सम्मान :
समारोह में नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी और पुष्कर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विकास कुमावत, भीष्म पितामह बेस्ट फोटोग्राफी के क्षेत्र में वरिष्ठ फोटोग्राफर रणवीर सिंह, पत्रकारिता के क्षेत्र में वरिष्ठ पत्रकार बालकिशन शर्मा, अनुपम जैन, रेखा जैन, महिलाओं के क्षेत्र में नारी सम्मान दुर्गा पाराशर, भारती खटुमरा, हिना राठौड़, किरण शर्मा, कोमल वासवानी, प्रिया हल्दुनिया, सुनीता चित्तौडिय़ा, घनश्याम थारवानी, भगत लीला, सोनू ज्योतियानी, शालिनी शर्मा, सोनम लालवानी, रिया गोस्वामी, शांता लालवानी, पूजा पिनजानी, नीलम शर्मा, गीता गुर्जर, करिश्मा पेसवानी, भावना मंशानी को अजमेर गौरव से सम्मानित किया गया।

No comments