राजस्थान में तूफान से तबाही, दर्जनभर लोगों की मौत, कई घायल
जयपुर। राजस्थान में बुधवार देर शाम अचानक से मौसम में आए बदलाव के बाद चले तेज हवाओं ने कुछ ही पलों में आंधी और फिर तूफान का रूप धारण कर लिया और फिर पूरे प्रदेशभर में जमकर कोहराम मचा डाला। इस दौरान धूल भरी आंधी एवं तूफान के कारण कई पेड़ एवं मकान धराशायी हो गई, जिसमें करीब एक दर्जन लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं कई लोग बुरी तरह से घायल भी हुए हैं। वहीं तेज हवाओं एवं आंधी के चलते हवाई यातायात भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है, जिसके चलते फ्लाइट्स लेट हुई और कुछ को डायवर्ट भी किया गया।
दरअसल, बुधवार को पूरा दिन सूरज के तीखे तेवरों को सामने करने के बाद शाम को सूरज ढलने के बाद भी लोगों को गर्म हवाओं एवं लू का सामना करना पड़ा। इसके कुछ ही देर बाद शाम को करीब सवा 7 बजे से ही अचानक से तेज हवाएं चलना शुरू हो गई, जो कुछ ही देर बाद आंधी और फिर धूल भरे तुफान मेे तब्दील हो गई। ऐसे में एक ओर जहां यातायात पर खासा असर पड़ा, वहीं दूसरी ओर कई जगहों पर पेड़ एवं मकान भी धराशायी हो गए।
आंधी—तूफान के चलते कई स्थानों पर आग लगने की भी सूचना है। वहीं पेड़ों एवं मकानों के गिरने के कई लोगों से मारे जाने एवं बुरी तरह से घायल होने की भी जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि अंधड के चलते धराशायी हुए पेड़ो के नीचे आने के कारण कई वाहनों को भी भारी नुकसान हुआ है। वहीं अंधड़ की चपेट में आने से प्रदेशभर में विभिन्न स्थानों पर करीब दर्जनभर के आसपास लोगों के मारे जाने की भी सूचना है। इनमें
प्रदेश में आंधी-तूफान के कारण हुई तबाही का असर कई शहरों में देखने को मिला है, जिनमें से अलवर, धौलपुर, भरतपुर और झुंझुनूं में भारी नुकसान होने की खबर है। वहीं इन चारों शहरों में दर्जनभर लोगों की मौत भी हुई है, जिनमें भरतपुर में 6 लोगों की मौत, अलवर में दो और धौलपुर में दो लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। वहीं झुंझुनूं में मकान के गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके साथ ही कई जगहों पर आग लगने से फसलें भी खाक हुई है।

No comments