नहीं मिला एनसी गोयल को एक्सटेंशन, डीबी गुप्ता बने राजस्थान के नए सीएस
जयपुर। राजस्थान सरकार के प्रशासनिक मुखिया के पद से सेवानिवृत होने के बाद निहाल चंद गोयल की जगह पर अब नए सीएस की नियुक्ति हो गई है। एनसी गोयल की जगह पर अब डीबी गुप्ता को राजस्थान सरकार का नया मुख्य सचिव बना दिया गया है। नए सीएस की नियुक्ति के साथ ही इस संबंध में आवश्यसक कार्यवाही आज ही पूरी कर ली जाएगी और कल मजदूर दिवस के मौके पर डीबी गुप्ता अपना पदभार ग्रहण करेंगे।
गौरतलब है कि इससे पूर्व निवर्तमान सीएस एनसी गोयल की सेवानिवृत्ति के समय पर ही उन्हें एक्स्टेंशन प्रदान किए जाने की प्रबल चर्चाएं थी, वहीं एनसी गोयल को अगले तीन महीनों तक राजस्थान सरकार का मुख्य सचिव बने रहने की बात कही जा रही थी। बता दें कि सोमवार को गोयल की सेवानिवृत्ति के दिन शाम को सचिवालय में उनके फेयरवेल की पार्टी चल रही है, वहीं दूसरी ओर उनको एक्सटेंशन प्रदान किए जाने की चर्चाएं सुर्खियों में आई थी।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को राजस्थान सरकार के प्रशासनिक मुखिया यानि मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत होने वाले एनसी गोयल 1982 बैच के आईएएस अफसर हैं और वे 31 दिसंबर को चीफ सेक्रेटरी बने थे। वहीं डीबी गुप्ता 1983 बैच के आईएएस अफसर हैं और वित्त विभाग में एसीएस रहते हुए गुप्ता इस साल सीएम की बजट घोषणाओं को समय पर पूरा कराने का कार्य भी देख रहे हैं।
डी.बी.गुप्ता का जन्म 11 सितम्बर 1960 को हुआ। वे जयपुर निवासी है और 1983 में IAS में चयन हुआ। वे अजमेर और सिरोही में जिला कलक्टर रह चुके हैं। इसके अलावा जयपुर विकास प्राधिकरण में सचिव के साथ यूडीएच, पीडब्ल्यूडी जैसे अहम विभागों में प्रमुख सचिव रहे हैं। मुख्य सचिव बनने से पहले वे वित्त के अतिरिक्त मुख्य सचिव थे। वे सरकार के भरोसे के अफसर माने जाते हैं। वित्त विभाग होने से बजट आदि घोषणाओं को समय पर पूरा कराने का जिम्मा गुप्ता के पास होगा।

No comments