Breaking News

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ "कब बुलबुल" उत्सव संपन्न

अजमेर। केंद्रीय विद्यालय संगठन, राज्य भारत स्काउट एवम गाइड्स की इकाई कब बुलबुल का चिंतन एवम विश्व बंधुत्व दिवस समारोह लॉयनेस क्लब की प्रान्तीय अध्यक्ष लायन आभा गांधी के  मुख्य आतिथ्य में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत झंडारोहण के साथ स्काउट गाइड के संस्थापक लार्ड बेडेन पावेल की तस्वीर पर मुख्य अतिथि लायन आभा गांधी एवं विद्यालय प्राचार्य सुभाष चंद्र अग्रवाल द्वारा माल्यार्पण कर की गई।

कार्यक्रम संयोजक फ्लॉक लीडर सीमा पाठक ने बताया कि इस अवसर पर बुलुबुल नृत्य, लघु नाटिका बल से बुध्दि बलवान, विचित्र वेशभूषा, हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता, अंग्रेजी कविता पाठ प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, कहानी, समूह गैन आयोजित किये गए, जिसमे कब बुलबुल के बच्चो ने प्रस्तुति दी। ड्राइंग एवम पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

प्रीतम शर्मा ने चिंतन दिवस की जानकारी दी। स्काउट प्रमुख जितेंद्र, कब बुलबुल की आरती, महेंद्र बेनीवाल, स्वप्न शर्मा ने कार्यक्रम को विस्तार दिया। मंच संचालन सीमा पाठक ने किया। कल्पना मीना ने लार्ड बेडेन पावेल का परिचय दिया। स्कूल प्रधानाध्यापक त्रिलोकचंद ने सभी का आभार व्यक्त किया।

No comments