Breaking News

संत नामदेव वार्षिकोत्सव ध्वजारोहण के साथ शुरू, निकली शोभायात्रा

जोधपुर। सिंधी कॉलोनी शास्त्री नगर स्थित श्रीनाथ नामदेव मंदिर में संत नामदेव का दो दिवसीय 73वां वार्षिक महोत्सव ध्वजारोहण के साथ रविवार को शुरू हुआ।

संत नामदेव ट्रस्ट के सचिव महेश खेतानी ने बताया कि मुख्य अतिथि भाऊ कन्हैयालाल, पं. नरेन्द्र शर्मा, विशिष्ठ अतिथि राजेन्द्र गहलोत, राजेन्द्र सोलंकी, सुनील परिहार, घनश्याम औझा, वैभव गहलोत, जगदेवसिंह खालसा, जगत नारायण जोशी, देवेन्द्र सालेचा, समाजसेवी मुरली गंगवानी, राम तौलानी, प्रेम थदानी, प्रभु ठारवानी, गणेष बिजानी, हरीष कारवानी, डॉ. एन एस यादव, एडवोकेट राजेष जोषी, ठाकुरदास लालवानी, पायल जानयानी आदि द्वारा ध्वजारोहण कर मेले का शुभारंभ किया गया। इससे पहले संत नामदेव मार्ग पट्टिका को फुल मण्डली से सजाया गया।

इनका हुआ सम्मान-
इन्द्रकुमार टहिल्यानी को सिन्धु समाज रत्न व जशन कुमार मोहनानी को संत नामदेव रत्न, श्याम सुन्दर आहुजा, हरीश देवनानी निःस्वार्थ समाज सेवा,  भरत पहलवानी, नारायण दास पारवानी, पूनम मोतियानी, नारायण खटवाणी को सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। संचालन अषोक मुलचन्दानी, जेठानन्द लालवानी व योगेश चंगुलानी ने किया।

शाम 5 बजे मेला स्थल से शोभयात्रा निकाली गई मौहल्ले वासियों द्वारा जगह जगह पुश्प वर्शा से स्वागत किया गया। शोभायात्रा में सिंधी लोक गीतों पर छेज लगाई। रात्री को कानपुर की भजन मण्डली द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।

समापन आज : 
सोमवार को सुबह 10 बजे पुश्प आरती होगी शाम को 6 बजे भगवती मण्डली द्वारा सत्संग होगा तथा चेटीचण्ड मेले में झॉकी बने बच्चों को पुरस्कृत किया जायेगा। सांय 7 बजे अशोक भाटी एण्ड पार्टी द्वारा रंगारंग कार्यक्रम होगा तथा रात्री 10 बजे उत्सव का समापन पल्लव व अरदार की रस्म के साथ किया जायेगा।

No comments