CM राजे ने PM मोदी की प्रस्तावित अजमेर यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा
अजमेर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को अजमेर पहुंचकर यहां 6 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। राजे जयपुर रोड स्थित प्रस्तावित सभा स्थल कायड़ विश्राम स्थली पहुंची और स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सभा से सम्बंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं।
राजे ने पुष्कर में 24 करोड़ रूपये की लागत से निर्माणाधीन ब्रह्मा मंदिर एन्ट्री प्लाजा के कार्य का भी हैलिकॉप्टर से निरीक्षण किया। उन्होंने इस संबंध में जिला कलेक्टर आरती डोगरा को निर्देश दिए कि सभी कार्य समय पर पूरे करवाए जाएं।
इस अवसर सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान, शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल, संसदीय सचिव सुरेश रावत, शत्रुघ्न गौतम, राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष अमीन पठान, विधायक भागीरथ चौधरी, भंवर सिंह पलाड़ा, जिला प्रमुख वंदना नोगिया तथा महापौर धर्मेंद्र गहलोत, पूर्व जिला प्रमुख सरिता गेना, प्रो. बी.पी.सारस्वत, अरविंद यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित थे।

No comments