Breaking News

राष्ट्रपति कोविंद 14 को अजमेर में समीक्षा बैठक आयोजित, कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

अजमेर। जिला कलेक्टर आरती डोगरा की अध्यक्षता में शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की 14 मई को होने वाली यात्रा की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

डोगरा ने कहा कि राष्ट्रपति की यात्रा में समस्त व्यवस्थाएं निर्धारित कार्यक्रमानुसार होनी चाहिए। यात्रा क्षेत्र में समस्त स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाकचौबंद कर ली जाए। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर महामहिम राष्ट्रपति के लिए निर्धारित प्राटोकॉल का पालन किया जाए।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए नियुक्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट विभिन्न स्थानों पर मुश्तैद रहेंगे। वे संबंधित क्षेत्र में यात्रा के दौरान निर्धारित कर्तव्यों का पालन करेंगे।

बैठक में अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त नमित मेहता, नगर निगम आयुक्त हिमांशु गुप्ता, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अबु सूफियान चौहान, अरविंद सेंगवा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अरूण गर्ग, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भगवत सिंह, स्थानीय निकाय विभाग के उपनिदेेशक  किशोर कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त :

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की प्रस्तावित अजमेर यात्रा के दौरान कानून एवं शान्ति व्यवस्था अनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट आरती डोगरा ने कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।

उन्होंने बताया कि जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूण गर्ग, तहसीलदार राम कुमार टाडा, प्रोटोकॉल अधिकारी आलोक जैन, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक डॉ. अनुपमा टेलर, रूपनगढ़ एसडीओ दिनेश कुमार सांपेला, पीसांगन एसडीएम सुमन देवी, एडीए उपायुक्त अशोक कुमार, नगर निगम उपायुक्त ज्योति ककवानी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी उमरदराज खान, जिला आबकारी अधिकारी एन.एल. राठी, डीएसओ द्वितीय विनय कुमार शर्मा एवं एसडीएम अजमेर अंजली राजोरिया को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

No comments