Breaking News

लोकतंत्र में युवा मतदाता की अहम भूमिका : गांधी

ajmer, rajasthan, ajmer news, rajasthan news
अजमेर। लॉयनेस क्लब अजमेर द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत  नया बाजार स्थित द्रोपदी देवी सी.से.गर्ल्स स्कूल में ड्रॉइंग एवम स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। क्लब अध्यक्ष सीमा शर्मा ने बताया कि स्कूल के सभागार में बड़ी कक्षा की छात्राओं  द्वारा मतदान विषय पर युवा मतदाता की लोकतंत्र में भूमिका, हमारा दायित्व एवम कर्तव्य , वोट की शक्ति, मतदान पर विभिन्न नारे आदि पर केंद्रित रहा। मुख्य अतिथि लॉयनेस क्लब की प्रान्तीय अध्यक्ष लायन आभा गांधी ने विजेताओ को पुरस्कृत करते हुए कहा कि युवाओ को अपनी शक्ति पहचाननी चाहिए। मतदान में अधिक से अधिक हिस्सा लेकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे।

क्लब अध्यक्ष सीमा शर्मा ने सही मतदान के माध्यम से हम देश को अच्छी सरकार दे सकते है। इसकी ताकत से वाकिफ होना पड़ेगा। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ चित्र एवम स्लोगन को प्रथम, द्वितीय तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया । साथ ही प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियो को पुरुस्कार प्रदान कर उनकी हौसला अफजाई की। कार्यक्रम के दौरान सभी छात्राओं को मतदान सम्बन्धित शिक्षाप्रद लघु फिल्मे दिखाई गई। इस अवसर पर चंद्रा, सुनीता गोयल, रीना श्रीवास्तव, बिजयलक्ष्मी, सीमा राठौड़, सुनीता गर्ग , राजेन्द्र गांधी सहित अन्य उपस्तिथ थे । स्कूल प्राचार्य रंजना अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

ये रहे विजेता : 
चित्रकला : प्रथम -स्नेहा यादव, द्वितीय- सिमरन अग्रवाल, तृतीय-काजल पंवार , सात्वना - समीरा, सिद्धि नरुका
स्लोगन : प्रथम - मीनाक्षी शर्मा द्वितीय - महिमा, तृतीय - शबा सिद्दिकी, सात्वना - कविता स्वामी, शिखा मेघवंशी

No comments