नारायण सेवा संस्थान जयपुर में करेगा विशेष बच्चों का फैशन एंड टेलेंट शो
जयपुर। पिछले 32 वर्षों से दिव्यांगों की निःशुल्क चिकित्सा, सहायता, निराश्रित बच्चों की शिक्षा, स्कूली बच्चों को पाठ्य सामग्री, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के कमज़ोर वर्ग के परिवारों को राशन सेवा में संलग्न नारायण सेवा संस्थान उदयपुर की ओर से दिव्यांगजनों के जीवन में खुशियों के रंग भरने और उनकी प्रतिभा से आमजन को रूबरू करवाने के लिए 'दिव्य-2018' दिव्यांग फैशन एण्ड टेलेंट शो का आयोजन 20 मई को रविन्द्र मंच, जयपुर में किया जायेगा।
नारायण सेवा संस्थान के प्रवक्ता ओमपाल सीलन ने बताया कि कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष सेवक प्रशांत भैया तथा सुप्रसिद्ध नृत्यांगना एवं फिल्म कलाकार सुधाचंद्रन भी विशेष रुप से उपस्थित होंगे। शाम 7 बजे शुरु होने वाले इस आयोजन में कुल चार श्रेणियों में दिव्यांग सहभागी प्रस्तुतियां देंगे। इनमें व्हील चेयर, बैसाखी, कैलीपर्स एवं आर्टिफिशियल लिम्स श्रेणियां शामिल हैं। इससे पूर्व उदयपुर, सूरत और मोरबी में दिव्यांग फैशन और टेलेन्ट शो का आयोजित हो चुके हैं। दिव्यांग फैशन एण्ड टेलेंट शो मे सुधाचंद्रन भी नृत्य की प्रस्तुति देंगी।
संस्थान के सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र से प्रशिक्षित दिव्यांगजनों के कुशल हाथों से कई डिज़ाईनों में वस्त्र तैयार किये गए हैं जिन्हें पहन कर दिव्यांग प्रतिभागी, रैम्प वाॅक करेंगे। संस्थान की ओर से दिव्यांगजनों का न सिर्फ़ निःशुल्क आॅपरेशन करवाया जाता है, बल्कि उनके जीवन को सुगम बनाने के लिए रोज़गार के अवसर भी मुहैया करवाए जाते हैं।
ये होंगी प्रस्तुतियां :
आयोजन में फैशन राउण्ड विद कैलिपर, फैशन राउण्ड विद व्हील चेयर, फैशन राउण्ड विद क्रेचेज़ (बैसाखी), फैशन राउण्ड विद आर्टिफिशियल लिम्बस (कृत्रिम अंग), की 4 श्रेणियों में दिव्यांगजन अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे। प्रत्येक श्रेणी में 10-10 प्रतिभागी होंगे। प्रत्येक प्रतिभागी के साथ वाॅक के दौरान एक सकलांग सहायक होगा। इस कार्यक्रम में दिव्यांग भाई-बहिन व्हीलचेयर पर नृत्य प्रस्तुति भी देंगे।

No comments