क्रिकेटर हरभजन सिंह ने पत्नी और बेटी के साथ की दरगाह जियारत
अजमेर। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हरभजन सिंह और अभिनेत्री गीता बसरा ने गुरुवार को महान सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह जियारत की। उन्होंने गरीब नवाज की मजार पर मखमल की चादर और अकीदत के फूल पेश कर कामयाबी की मन्नत मांगी।
खादिम सैयद अताउर रहमान चिश्ती ने जियारत कराई। दस्तारबंदी की और तबर्रुक भेंट किया।
दोपहर बाद हरभजन सिंह और गीता बसरा दरगाह पहुंचे। उनकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ लग गई। पुलिस के सुरक्षा घेरे में वे दरगाह जियारत को पहुंचे।

No comments