मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान कार्य प्रारंभ होते ही ऑन लाइन रिर्पोटिंग करें : गोयल
अजमेर। जिला कलेक्टर गौरव गोयल ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान शहरी क्षेत्र की समस्त कार्यकारी ऎजेन्सियों को निर्देशित किया कि वे स्वीकृत कार्य तत्काल प्रारंभ कर उसकी ऑन लाइन रिर्पोटिंग करें।
जिला कलेक्टर शुक्रवार सायं कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्हाेंने कहाकि कार्य पूर्ण होने के बाद थर्ड पार्टी निरीक्षण कराया जाए। जो कार्य अभी चालू नही हुए है। उन्हें तत्काल आरम्भ किया जाए। उन्होंने प्रत्येक कार्यकारी एजेन्सी के स्वीकृत कार्य की समीक्षा भी की।
बैठक में स्वायत्त शासन विभाग के उप निदेशक किशोर कुमार ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण के समस्त कार्य पूर्ण हो गए है। जिनका थर्ड पार्टी निरीक्षण करवा लिया गया है। उन्होंने सभी कार्यकारी एजेन्सियों से कहा कि अभियान द्वितीय चरण के कार्य प्रारंभ कर 27 मई तक आवश्यक रूप से पूर्ण किए जाए। उन्होंने कहा कि जो राशि जिस विभाग की आयी है उसे उस विभाग को हस्तान्तरित कर दी जाए।
इस मौके पर नगर निगम के आयुक्त हिमांशु गुप्ता, ब्यावर के उपखण्ड अधिकारी पीयूष समारिया, मसूदा के उपखण्ड अधिकारी सुरेश चावला सहित समस्त नगर पालिकाओं के अधीशाषी अधिकारी, सार्वजनिक निर्माण विभाग व वन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

No comments