Breaking News

जिस क्षेत्र में सीवरेज लाइन ही नहीं, वहीं जुड़ कर गया बिल में सरचार्ज

अजमेर। सीवरेज सेस एक बार फिर ऐसे उपभोक्ताओं के लिए सिरदर्द साबित हो रहा है जिनके क्षेत्रों में सीवरेज कनेक्शन तो दूर सीवरेज लाइन तक नहीं बिछी है। निगम की व्यवस्था के तहत सितंबर माह से पानी के बिल में सीवेज सरचार्ज जुड़ कर आने लगा है। इस बारे में शिकायत करने पर उपभोक्ता से बिल की कॉपी पर उपभोक्ता के मोबाइल नंबरों को लेकर और बिल में जुड़ी सीवरेज की राशि को कम कर लिया गया लेकिन सितंबर में जो राशि बिल से कम की गई वह नवंबर के बिल के साथ विलंब शुल्क के साथ जुड़ कर गई। यानी उपभोक्ता के बिल में 36.30 रुपए की जगह अब 61 रुपए जुड़कर रही है।
शहर के कई क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के पानी के बिल के साथ सीवेज सरचार्ज जुड़कर बिल घरों में पहुंचने लगे हैं। पानी के बिल की राशि एकाएक बढ़ जाने से ऐसे उपभोक्ताओं की नींद उड़ गई है। अब उन्हें मजबूरन एक बार फिर नगर निगम के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उनका आरोप है कि यहां पर भी उनकी सुनने वाला कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं है, जो यह बता सके कि इस राशि को पानी के बिल की राशि से कैसे हटाया जा सकेगा। रामनगर निवासी पिंकी पत्नी विजय कुमार ने बताया कि उनके क्षेत्र में सीवेज लाइन ही नहीं बिछाई गई है। जब सीवेज लाइन ही नहीं है। सीवरेज कनेक्शन के लिए कनेक्शन के लिए आवेदन ही नहीं किया, ऐसे में सरचार्ज जुड़कर आने से उनकी जेब पर अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ रहा है। हंसराजानी के अनुसार निगम प्रशासन उन्हें संतोष जनक जबाव नहीं दे रहा है।



No comments