Breaking News

वरिष्ठ निष्कासित नेता सुरेंद्र सिंह शेखावत फिर भाजपा में हुए शामिल

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने भाजपा अजमेर के वरिष्ठ निष्कासित नेता सुरेंद्र सिंह शेखावत को आज पूर्ण विधिवत रूप से पार्टी में सम्मिलित कर लिया है इस अवसर पर जयपुर में सुरेंद्र सिंह शेखावत के साथ शहर भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद यादव तथा पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्णा शंकर दशोरा मौजूद थे ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने बताया कि सुरेंद्र सिंह शेखावत का संगठन व विचारधारा के प्रति जुड़ाव तथा निष्कासन अवधि के दौरान उनके सकारात्मक भूमिका के चलते आज उनका निष्कासन निरस्त कर दिया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तथा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया की शेखावत के पार्टी में वापस आने से अजमेर में पार्टी का आधार और मजबूत होगा।

इस अवसर पर शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी, महिला बाल विकास मंत्री अनिता भदेल,महापौर धर्मेंद्र गहलोत, एडीए अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्णाशंकर दशोरा, रासा सिंह रावत, पूर्व मंत्री किशन सोनगरा, पूर्व विधायक हरीश झामनानी, महामंत्री रमेश सोनी, जयकिशन पारवानी, उपमहापौर सम्पत सांखला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमरत्न आर्य, संजय खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष सोहन शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने सुरेंद्र सिंह शेखावत के पार्टी में वापसी पर स्वागत करते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

No comments