Breaking News

गौरव राज जंडेल हुए राजस्थान गौरव रत्न से सम्मानित

jaipur, rajasthan, jaipur news, rajasthan news, rajasthan news in hindi, srr, rajasthan gaurav ratna samman samaroh
जयपुर। राजधानी जयपुर में एस रंधावाराज प्रोडक्शन के तत्वावधान में जवाहर कला केन्द्र में आयोजित 'राजस्थान गौरव रत्न सम्मान समारोह 2019' में 71 प्रतिभाओं को राजस्थान गौरव रत्न सम्मानित से किया गया। एसआरआर की डारेक्टर व शो ऑर्गनाइजर शिंपी रंधावा ने बताया गौरव रत्न अवार्ड खेल, चिकित्सा, व्यापार, राजनीति, कृषि, पत्रकारिता, कला, साहित्य, संगीत नृत्य व अन्य कई क्षेत्र में दिया गया  हैं।

विशिष्ट अतिथि के रूप में वीरेंद्र रावणा व पंकज कुमार थे। इस कार्यक्रम में दिनेश यादव, योगेन्द्र जैन, दिनेन्द्र सिंह नरुका और शैलेन्द्र गम्भीर तथा सोशल ह्यूमैनिटी वर्क के  गौरव राज जंडेल अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

आयोजनकर्ता शिंपी रंधावा ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं का जब-जब भी सम्मान होता है तो, उनके द्वारा किये गए कार्यों से कुछ नये लोग प्रेरित होते हैं और लोगों को सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। सोशल ह्यूमैनिटी वर्क की मीनाक्षी जोशी व डॉ. रंजना जोशी को भी पुरस्कार से सम्मानित किया, जिसमे सोशल ह्यूमैनिटी वर्क की सदस्य  ममता भाटी, सरोज बैरवा , सुनीता चौधरी , अनीता भी उपस्थित थे।  

आयोजक शिंपी रंधावा, प्रबन्धक कुलवन्त सिंह और प्रस्तुतिकर्ता राजेन्द्र खींची ने सभी अवार्डीज का चयन एक चयन समिति के माध्यम से किया। चयन समिति सदस्य में महेन्द्र सिंह लीचाना, किरण शेखावत, खुशी गम्भीर और चन्दा कँवर थे जिन्होंने 71 प्रतिभाओं का चयन किया।

No comments