Breaking News

अजयमेरू प्रैस क्लब का साहित्य धारा कार्यक्रम आज

अजमेर। अजयमेरू प्रैस क्लब की ओर से मासिक साहित्य धारा कार्यक्रम रविवार 11 नवंबर को प्रैस क्लब के गांधी भवन स्थित परिसर में आयोजित किया जाएगा।

क्लब की साहित्यिक एवं अकादमिक समिति की सह संयोजक सुमन शर्मा ने बताया कि सर्दी के कारण कार्यक्रम के समय में परिवर्तन किया गया है। शीतकाल में यह कार्यक्रम अब शाम 4 से 6 बजे तक होगा। इस कार्यक्रम पीछे नवोदित साहित्यकारों, कवियों आदि को मंच उपलब्ध कराने का महत्त्वपूर्ण प्रयोजन है।

No comments