Breaking News

भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती मनाई

अजमेर।मौलाना अबुल कलाम आज़ाद का पुरा नाम अबुल कलाम गुलाम मुहियुद्दीन था। उनका जन्मदिन 11 नवंबर, 1888 में हुआ एक प्रसिद्ध भारतीय मुस्लिम विद्वान थे। कवि, लेखक, पत्रकार और भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। भारत की आजादी के वाद वे एक महत्त्वपूर्ण राजनीतिक रहे। वे महात्मा गांधी के सिद्धांतो का समर्थन करते थे। उन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए कार्य किया, तथा वे पहले मुस्लिम नेता थे वे भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के रामपुर जिले से 1952 में सांसद चुने गए और वे भारत के पहले शिक्षा मंत्री बने।

गरीब नवाज वेलफेयर सोसायटी द्वारा मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मनाई गई। समाज सेवी सबा खान ने बताया कि आजाद पार्क में मौलाना अबुल कलाम आजाद की उनकी प्रतिमा पर सभी धर्म व समाज की ओर से हार माला पहनाकर उनको याद किया गया।

इस अवसर पर सबा खान, रज़नी कहार, कल्लू कुरैशी, पप्पू इलाहाबादी, पूर्व पार्षद दिलीप सिंह राठौड़, रीयाज अहमद मंसूरी, रुसतम अली घोसी, नईम कववाल, ऋषि घारु, सलिम सलमानी, अजीज अबबासी, सजजी मैथ्यू, सरदार भजन सिंह, आकन भाई, नवरत्न सोनी, यामीन खान, इद्दु भाई आदि मौजूद थे।

No comments