Breaking News

सिन्धु सभा ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

जोधपुर। भारतीय सिन्धु सभा जोधपुर महानगर इकाई का दीपावली स्नेह मिलन शनिवार दिनांक 10 को शक्ति नगर सिंधी धर्मशाला भवन में आयोजित किया गया जिसमें समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। सभा के अध्यक्ष लख्मीचन्द किशनानी ने बताया कि स्नेह मिलन का प्रारम्भ सिन्धी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल व भारत माता की आराधना व दीप प्रज्वलित कर किया गया।

सभा के सचिव दिलीप मूलचन्दानी ने बताया कि इस अवसर पर सिंधी गीतां की भक्ति संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाजसेवी गणेश बिजाणी, इन्द्र टहिल्याणी, राम तोलानी, लक्ष्मण खेतानी, महेश खेतानी, लक्ष्मण मुलचन्दानी, दयाल रामनानी, तीर्थ डोडवानी, अशोक मुलचन्दानी, प्रदीप गेहानी, राजेश भेरवानी, भरत आवतानी, हरीश सयानी, रमेश झामनानी, के.डी. ईसरानी, नारायण खटवानी, सुनील चंदानी, अशोक आसनानी व सिन्धी महिलाएॅ मौजुद थी।

No comments