Breaking News

उमंग ने अपना घर में किए 60 कंबल भेंट

अजमेर । लायंस क्लब अजमेर उमंग द्वारा कोटड़ा स्थित अपना घर मूकबधिर विद्यालय में रहवासी बच्चों को भोजन कराकर 60 कंबल प्रदान किये। प्रांतीय विशेष सचिव प्रचार लायन राजेन्द्र गांधी ने बताया कि सर्दी की आहट होते ही आने वाली कड़ाके की सर्दी से बचाव हेतु नए उच्च क्वालिटी के 60 कंबल प्रदान किये साथ ही रहवासी बच्चो को भोजन कराया गया।

सेवा कार्य मे लायन अनिल सीमा गर्ग , लायन अशोक निशा गर्ग, लायन महेंद्र ज्योत्सना मित्तल, लायन रमाशंकर रिपु अग्रवाल, लायन हनुमान प्रेमदेवी गर्ग, सौरभ स्वाति गुप्ता का सहयोग रहा । इस अवसर पर लायन मनीष रेखा बंसल, लायन अशोक इंदु टांक, लायन सुरेंद्र शकुंतला मित्तल, लायन सुशील कंदोई, नटवर फतेहपुरिया सहित अन्य उपस्थित थे। अंत मे अपना घर के ट्रस्टी सोम रत्न आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

No comments