Breaking News

प्रेम प्रकाश आश्रम में बहिराणा साहिब का आयोजन बुधवार को

अजमेर। सिंधी समाज के अराध्य देव भगवान झूलेलाल का चालीहो उत्सव शहर भर में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में आज बुधवार को वैशाली नगर स्थित श्री प्रेम प्रकाश आश्रम में स्वामी बसंतराम सेवा ट्रस्ट द्वारा पूज्य बहराणे साहिब का आयोजन किया जा रहा है।

संत ओम प्रकाश शास्त्री द्वारा शाम 5.30 बजे पूज्य बहराणे साहिब की पावन ज्योत प्रज्जवलित करके पूज्य बहराणे साहिब का आयोजन किया जायेगा। अशोक गाफिल द्वारा पूज्य बहराणे साहिब में भगवान झूलेलाल की महिमा के भजन, पंजड़े आदि प्रस्तुत किये जायेंगे। कार्यक्रम के में सत्संग के साथ आरती, पल्लव के बाद प्रसाद वितरण किया जायेगा।

No comments