Breaking News

सिंधी अकादमी द्वारा पांच शहरों में आयोजित आइडियल प्रतियोगिता जोधपुर में 20 को

जोधपुर। राजस्थान सिंधी अकादमी जयपुर व जय झूलेलाल सोसाइटी जोधपुर के सयुंक्त तत्वाधान् में सुर्यनगरी जोधपुर मे पहली बार सिंधी आइडियल निःशुल्क सिंधी गायन प्रतियोगिता का आयोजन  20 मई रविवार को पुज्य सिंधी पंचायत भवन सेक्टर 16 चै.हा.बोंर्ड में किया जाएगा।

कार्यक्रम के बैनर का विमोचन झूलेलाल महल में रविवार को किया गया। यह विमोचन सोसाइटी महासचिव राम तोलानी, प्रभु ठारवानी, कार्यक्रम संयोजक कमलेश लिमानी, जेठानन्द लालवानी, सह सयोजक योगेश चंगुलानी, भरत आवतानी, महेश शंकु खेतानी, राजु सम्भंवानी, भानु सत्यानी, किशोर चंगुलानी, नरेन्द्र फितानी, देवेन्द्र सोनी, अजय आसुदानी, मोहित आसुदानी, महेश गोलानी, नरेश संतलालानी, सुशील चेलानी, हरचंद, भावना कृपलानी, दीप आसी, नम्रता सखरानी, लीला सोनी, रिया पारवानी, पुजा रामरख्यिानी, सिमरन धरमानी, हीना मोहनानी, हर्षा जोधानी, पुजा सोमनानी आदि द्वारा विमोचन किया गया साथ ही पंजीयन शुरू किया गया।

राज्य स्तरीय होगी प्रतियोगिता :

अकादमी अध्यक्ष हरीश राजानी ने बताया कि प्रतियोगिता दो चरणों में होगी। पहला चरण राज्य के पांच शहरों में होगा। अजमेर में 19 मई को, जोधपुर में 20 मई, उदयपुर में 27, कोटा में 2 जून और जयपुर में 3 जून काे होगा। अकादमी सचिव ईश्वर मोरवानी ने बताया कि पहले चरण के प्रतिभागियों में से प्रत्येक शहर से तीन प्रतिभागियों का चयन करेंगे। जिनका फाइनल राउंड प्रेम प्रकाश आश्रम अजमेर में 10 जून को होगा। फाइनल विजेता को प्रथम पुरस्कार 31 हजार रुपए, द्वितीय को 21 हजार और तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपए प्रदान किया जाएगा। मुख्य संयोजिका अनीता शिवनानी को बनाया गया है।

No comments