Breaking News

806वां उर्स : राज्यपाल की चादर आज होगी पेश

अजमेर। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की ओर से अजमेर के ख्वाजा हजरत मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में 806वें उर्स के मौके पर गुरूवार को चादर पेश की जायेगी।
   
 बुधवार को यहां राजभवन में राज्यपाल कल्याण सिंह ने विशेषाधिकारी डॉ. अजय शंकर पाण्डेय व परिसहाय जय यादव की मौजूदगी में दरगाह पर चढ़ाई जाने वाली चादर जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. लोकेश चन्द्र शर्मा को सौंपी।

राज्यपाल के परिसहाय जय यादव व जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. लोकेश चन्द्र शर्मा गुरूवार को अजमेर पहुँचकर दरगाह में प्रातः नौ बजे चादर पेश करेंगे।

No comments