ब्यावर दुखांतिका : राजस्व मंडल के अध्यक्ष ने जांचे दुखांतिका के विभिन्न पहलू
अजमेर। ब्यावर दुखांतिका के प्रशासानिक जांच अधिकारी एवं राजस्व मंडल के अध्यक्ष वी.निवास ने मंगलवार को ब्यावर में दुखांतिका के विभिन्न पहलूओं के बारे में जांच की। इस दौरान ब्यावर दुखांतिका से संबंधित पीड़ित पक्षों ने अपनी पीड़ा व्यक्त की।
श्रीनिवास ने ब्यावर गैस सर्विस का अवलोकन किया। वहां उन्होंने घरेलु तथा व्यवसायिक सिलेंडरों के नियमानुसार उपयोग के बारे में जांच की। इसके पश्चात् अग्निशमन केंद्र में उपकरणों की कार्यप्रणाली तथा उनकी क्रियाशीलता को परखा। कार्बन डाई ऑक्साइड के सिलेंडर को चालू करवाकर उनकी उपयोगिता देखी। साथ ही आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के बारे में निर्देश दिए।
उन्हाेंने राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दुर्घटना के समय उपस्थित चिकित्सकों तथा नर्सिंग स्टाफ से घायलों एवं मृतकों की स्थिति के बारे में जाना। जीवन रक्षक उपकरणों की कार्यशीलता के बारे में जानकारी प्राप्त की।
श्रीनिवास ने तेल उद्योग सुरक्षा महानिदेशालय के अधिकारियों के साथ सुरक्षा मानकों पर विस्तृत चर्चा की। घरेलु एवं व्यवसायिक सिलेंडरों के परिवहन एवं सुरक्षित उपयोग से संबंधित विभिन्न दिशा निर्देशों के बारे में विचार विमर्श किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त खाद्य आयुक्त पी. रमेश, उपखण्ड अधिकारी पीयूष समारिया, राजस्व मण्डल के उपनिबंधक सुरेश सिंधी, ब्यावर नगर परिषद के आयुक्त सुखराम खोखर, जिला रसद अधिकारी विनय कुमार शर्मा, उप अधीक्षक पुलिस सी.एस. सोढ़ा, इंडियन ऑयल के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक शीतल चौधरी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के उप महाप्रबंधक संजय कुमार उपस्थित थे।

No comments