Breaking News

विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया ब्रहमा बाबा का पुण्य स्मृति दिवस

bharatpur, brahma baba, Brahma Kumari ishwariya vishwa vidhyalya, bharatpur news
भरतपुर। प्रजापिता ब्रहमा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के साकार संस्थापक प्रजापिता ब्रहमा बाबा का आज 49वां पुण्य स्मृति दिवस विश्वशांति दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसबीआई बैंक प्रबंधक अशोक कुमार रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा केन्द्र वैर की संचालिका बहन कुमारी संतोष ने की।
 

मुख्य अतिथि ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि जिस प्रकार ब्रहमा बाबा ने अपना जीवन निराकारी निर्विकारी निरंहकारी बनाया। उसी प्रकार हम भी अपना जीवन बनाएं। उन्होंने सभी को कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी।
 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही बहन कुमारी संतोष ने कहा कि प्रजापिता ब्रहमा बाबा एक अदभुत व्यक्तित्व के धनी थे। वे बहुत ही सरल स्वभाव के थे। उनसे सभी को अपने पिता की अनुभूति होती थी। कार्यक्रम की शुरूआत 'हो प्यारे ब्रहमा बाबा' गीत के साथ हुई।

No comments