Breaking News

ग्वालानन्द आश्रम में सत्संग प्रवचन, महंत चेतन कृष्ण के जन्मोत्सव पर किया अभिनन्दन

अजमेर। स्वामी ग्वालानन्द आश्रम खारी कुई प्रेम प्रकाश मंडल के आश्रम में अपने सत्संग प्रवचनो के माध्यम से संत स्वामी चेतनकृष्ण ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्माे के अनुसार फल मिलता है उन्होने गीता का सार बताया कि कर्म प्रधान विश्व रचि राखा जो जस कीन्हा सो तस फल चाखा और कहा कि जीव को इस जन्म में अपने कर्माे को सुधार करके आवागमन से मुक्ति हेतु संतो की शरण में जाना आवश्यक है इसलिए मानव जीवन में ही संत महात्माओं की संगति करके आवागमन से मुक्ति हासिल की जानी चाहिये।
   
पूज्य सिंधी पंचायत के महासचिव एवं आश्रम के प्रवक्ता रमेश लालवानी ने बताया कि इस अवसर पर महंत स्वामी चेतन कृष्ण के जन्मोत्सव पर पूज्य सिंधी पंचायत अजमेर के कार्यकारी अध्यक्ष नानक गजवानी, उपाध्यक्ष, किशोर विधानी, राधादेवी गजवानी, थांवरदास टोरानी, ललित देवानी,राजेश जूरानी, विष्णु जुमानी, वर्षा लालवानी तथा अन्य ने महंत चेतन कृष्ण का शाल पहनाकर माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनन्दन किया। कार्यक्रम में सन्त स्वामी ग्वालानन्द की स्मृति में साई ग्वालानन्द प्यारो हो जग खां न्यारो हो,सतगुरू स्वामी टेउंराम आसांजा करजे कारज रास सहित अनेक भजन गीत सुनाकर रमेश नारवानी, प्रकाश शर्मा, हरीश कुमार एवं अन्य मंडली ने भक्तिरस का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पल्लव आरती के पश्चात आम भंडारे एवं लंगर का आयोजन किया गया।

No comments