Breaking News

श्री ईश्वर गोबिन्द धाम दरबार के वार्षिकोत्सव का समापन, स्वामी ईसरदास के सान्निध्य में हुए अनेक आयोजन

अजमेर। फाईसागर रोड स्थित ईश्वर गोबिन्द धाम दरबार संत कंवरराम कॉलोनी में दरबार के महंत ब्रम्हलीन सतगुरू बाबा स्वामी गोबिन्दराम के 34वें वार्षिकोत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को किया गया जिसमें अनेक संत महात्माओ ने गद्वीनशीन संत स्वामी ईश्वरदास के सान्निध्य में अनेक सम्मलित होकर संतो महात्माओ के बताये मार्ग को आम जनो को बताने का निर्णय लिया।

पूज्य सिंधी पंचायत अजमेर के कार्यकारी अध्यक्ष नानक गजवानी एवं महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि कार्यक्रम में इंदौर के संत स्वामी मोहनदास, संत स्वामी ईसरदास, महंत स्वामी अर्जुनदास, संत निर्मल दास, संत बाबा हरदयाल दरबार के संत स्वामी अशोक गाफिल, संत राजू उदासी, संत संतदास, संत पुरषोतत्मदास, संत जयदेव स्वामी उदासी तथा अन्य ने शुक्रवार को ब्रम्हभोज एवं संत समागम में सम्मलित हुए।अपने सत्संग प्रवचनो में इंदौर के महंत संत स्वामी मोहनदास बालकचन्द ने कहा कि सत्संग एवं सन्त हमेशा ही शीतलता प्रदान करते है संतो के बताये मार्ग पर चलने से मानव का सुख दुख का अनुभव नहीं होता है। शुक्रवार को पल्लव आरती एवं आम भंडारे के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन किया गया। 

No comments