VIDEO : गुजरात की राजनीति में बम की तरह फटकर हार्दिक पटेल की 'सेक्स सीडी' से आया सियासी भूचाल
नई दिल्ली। गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एक ओर जहां राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, वहीं आज यहां की गर्माई हुई राजनीति में आग में घी डालने का काम करते हुए एक सेक्स सीडी वायरल हुई है, जो पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल की बताई जा रही है। कथित तौर पर हार्दिक पटेल की ये सीडी सोशल साइट्स पर वायरल हो रही है, जिसमें हार्दिक एक कमरे में किसी महिला के साथ सदिंग्धावस्था में दिखाई दे रहे हैं।
गुजरात की राजनीति में भूचाल लाने वाली इस सीडी के सामने आने और सोशल साइट्स पर वायरल होने के बाद हार्दिक पटेल ने ट्वीटर पर ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हार्दिक ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'अब गंदी राजनीति की शुरुआत हो गई है। मुझे बदनाम कर लो, कोई फ़र्क़ नहीं पड़ेगा, लेकिन गुजरात की महिलाओं का अपमान किया जा रहा है।
गौरतलब है कि हार्दिक पटेल ने इसी महीने 4 तारीख को ये कहा था कि सेक्स सीडी के जरिये उन्हें बदनाम किया जा सकता है। पटेल ने करीब सप्ताह भर पहले ही एक न्यूज चैनल से बात करते हुए इस तरह की सीडी के सामने आने की आशंका जाहिर की थी। इस सीडी के लिए हार्दिक पटेल ने भाजपा को जिम्मेदार बताते हुए कहा था कि गुजरात चुनावों में फायदा पाने के लिए बीजेपी सेक्स सीडी के जरिये मुझे बदनाम कर सकती है। बताया जा रहा हे कि ये वीडियो इसी साल 16 मई का है।
उल्लेखनीय है कि गुजरात में 9 और 14 दिसंबर को विधासनभा चुनाव के तहत वोटिंग होगी और चुनावों में जीत हासिल करने के लिए सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी रणनीतियों में जुटे हुए हैं। चुनावों के मद्देनजर गांधीनगर में आज पाटीदार समिति की बैठक होनी थी, जिसमें कांग्रेस की ओर से आरक्षण दिये जाने के फार्मूलों पर चर्चा होनी थी। इससे पहले ही हार्दिक पटेल के कथित वीडियो के वायरल होने से राज्य की राजनीति में एक मोड़ आ गया है।

अब गंदी राजनीति की शुरुआत हो गई हैं।मुझे बदनाम कर लो कोई फ़र्क़ नहीं पड़ेगा,लेकिन गुजरात की महिलाओ का अपमान किया जा रहा हैं।— Hardik Patel (@HardikPatel_) November 13, 2017

No comments