Breaking News

तेलंगाना में राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होंगे IPS पंकज चौधरी

pankaj choudhary, ips pankaj choudhary, ips officer, ips pankaj chaudhary, latest news, rajasthan, ips, india news, breaking news, india, jaipur
जयपुर। राजस्थान पुलिस के आईपीएस अधिकारी एवं राजधानी जयपुर में स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो में पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात पंकज चौधरी अगले सप्ताह हैदराबाद में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में शिरकत करेगें। इस कार्यक्रम में तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री समेत कई सांसद व विधायक भी भाग लेगें, वहीं चौधरी भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर इस समारोह में शिरकत करेंगे।

चौधरी लगातार दक्षिण भारतीय राज्यों के विभिन्न कार्यक्रमों में निरंतर हिस्सा लेते रहे हैं और वे फिल्म अभिनेता रजनीकांत व कमल हासन के अभिनय से खासे प्रभावित रहे हैं। इसके साथ ही वे दक्षिण राज्यों की संस्कृति व विकास से भी प्रभावित रहे हैं। ऐसे में इस समारोह में शामिल होने को लेकर चौधरी काफी उत्सुक हैं। चौधरी ने यात्रा व भ्रमण को व्यक्ति के समग्र विकास के लिए आवश्यक बताया है।

पंकज चौधरी से सम्बंधित अन्य खबरें भी पढ़ें :

No comments