राम रहीम ने पंचकूला स्पेशल सीबीआई कोर्ट के फैसले को हाई कोर्ट में दी चुनौती
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा की अनुयायी साध्वियों के साथ यौन शोषण मामले में जेल की हवा खा रहे गुरमीत राम रहीम ने अब पंचकूला स्पेशल सीबीआई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है। राम रहीम ने अपने खिलाफ दिए गए 20 साल की सजा के फैसले को चुनौती देते हुए पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय की शरण ली है। वहीं दूसरी ओर, इन मामलों में बलात्कार पीड़िता साध्वियों की ओर से राम रहीम को आजीवन कारावास की सजा दिए जाने के लिए की गई अपील की हाई कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।
राम रहीम सिंह ने पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में उनके खिलाफ साध्वियों से यौन शोषण के मामले में पंचकूला में सीबीआई की विशेष कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है। वहीं दूसरी ओर, हाई कोर्ट ने राम रहीम के लिए आजीवन कारावास की मांग करने वाली बलात्कार पीड़िता दोनों साध्वियों की अपील को स्वीकार कर लिया है। गौरतलब है कि 15 साल पुराने रेप के मामले में लंबी सुनवाई के बाद पंचकूला में सीबीआई की विशेष कोर्ट ने 25 अगस्त 2017 को राम रहीम को दोषी करार दिया था। इसके बाद 28 अगस्त के दिन राम रहीम को कुल 20 साल की सजा सुनाई गई।
उल्लेखनीय है कि डेरा अनुयायी दो साध्वियों के साथ यौन शोषण का दोषी करार दिए जाने के बाद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को कुल 20 साल की सजा हुई है। दो साध्वियों के साथ यौन शोषण का आरोप होने के कारण दोनों मामलों में राम रहीम को 10-10 साल की सजा सुनाई गई, जो कि 20 साल होती है। ऐसे में राम रहीम को 20 साल जेल में काटने होंगे। इसमें से दोनों पीड़िताओं को 14-14 लाख रुपए का मुआवजा देने जाने के भी आदेश दिए गए, वहीं दो लाख रुपये कोर्ट में जमा कराने के आदेश दिए थे।

No comments