'पत्रकार एक स्वतंत्र स्तम्भ है और उसकी नियुक्ति सरकार या कोई एजेंसी नहीं, संपादक करता है तय'
उज्जैन। मीडिया और समाज के बीच सामंजस्य स्थापित करने के उद्देश्य से स्व. अशोक लुनिया द्वारा स्थापित आॅल मीडिया जर्नलिस्ट सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश स्तरीय बैठक के दौरान उज्जैन में संगठन कार्यालय में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।
इस दौरान पत्रकारों एवं समाज से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनायक अशोक जैन लुनिया ने कहा कि मीडिया एक माध्यम है सच्चाई को आमजन एवं सरकार के समक्ष लाने का और सच कहने का साहस रखने वाला हर शख्स पत्रकार बन सकता है। साथ ही लुनिया ने कहा कि पत्रकार की मान्यता कोई सरकार या एजेंसी नहीं देती है, पत्रकार एक स्वतंत्र स्तम्भ है और उसकी नियुक्ति अखबार, चैनल और पोर्टल के संपादक करते हैं।
चर्चा के दौरान कार्यक्रम के संचालक प्रदेश महासचिव पवन नाहर ने संस्थापक स्व. अशोक लुनिया के नाम का विश्लेषण करते हुए बताया कि ऐसे महान शख्सियत से आशीर्वाद लेकर आज हमें कार्यक्रम की शुरुआत करनी चाहिए। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापक अशोक लुनिया के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। आयोजन में राष्ट्रीय महासचिव संतोष कुमार सोनी, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य सोमेश पांडे, महेंद्र यादव राष्ट्रीय सचिव, सचिन कासलीवाल जैन मीडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष, मनीष कुमट राष्ट्रीय सचिव, भरतेश मोदी प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य सहित प्रदेशभर से पधारे सदस्यगण मौजूद थे।
इन विषयों पर हुई चर्चा :

- पत्रकार एवं समाज के बीच सामंजस्य स्थापित करना।
- प्रदेश में पत्रकारों को कैसे सुरक्षा मिले (विशेष चर्चा)।
- रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर संगठन द्वारा यात्री सहायता एवं भ्रष्टाचार विरोध समिति का गठन।
- शिक्षा के क्षेत्र में शासकीय विद्यालयों को गोद लेने संदर्भ में चर्चा।
- आमजन को रोजगार से जोड़ने संबंध में चर्चा।
- टेक्नोलॉजी के आधार पर पुराने पत्रकार एवं केबल ऑपरेटर की समस्याओं पर चर्चा।
- पुलिस, प्रसाशन और पत्रकार के सामंजस्य से द्वारा कैसे प्रदेश में अपराध कम हो।
- रेलवे में यात्रा करने वाले प्रदेश के नागरिकों को यात्रा के लिए बिना भ्रष्टाचार सीट उपलब्ध करवाने के संदर्भ में चर्चा।
- आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन का अहम भूमिका के संदर्भ में चर्चा।

No comments