Breaking News

आरसीएमएस पोर्टल के संबंध में वीसी दो नवंबर को

अजमेर। राजस्व मंडल द्वारा आरसीएमएस पोर्टल के संबंध में वीसी का आयोजन 2 नवंबर को सायं 4 बजे किया जाएगा।

राजस्व मण्डल के उप निबंधक सुरेश सिंधी ने बताया कि डिजीटल राजस्व मण्डल कार्यक्रम के अन्तर्गत राज्य के समस्त अधिनस्थ राजस्व न्यायालयों में संचालित रेवेन्यू कोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (आरसीएमएस) के सुचारू संचालन के लिए 2 नवंबर को वीसी आयोजित की जाएगी। इसमें राजस्व निर्णयों को आरसीएमएस पोर्टल पर ऑनलाइन करने के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी। वीसी में राजस्व मंत्री एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व विभाग उपस्थित रहेंगे। इस विडियो कॉफ्रेंस में राज्य के समस्त संभागीय आयुक्त, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर, राजस्व अपील प्राधिकारी, उपखण्ड अधिकारी, सहायक कलेक्टर एवं जिला बार एसोशिएशन के अध्यक्ष भाग लेंगे। जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी वीसी रूम से वीसी होगी।

No comments