पेयजल संबंधी 32 करोड़ के कार्य शीघ्र होंगे आरंभ : भदेल
अजमेर। अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्रा में लगभग 32 करोड़ की राशि के पेयजल संबंधी कार्य शीघ्र ही आरम्भ किए जाएंगे।
महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की समस्या के समाधान के लिए लगभग 32 करोड़ की राशि उपलब्ध करवायी जाएगी। इसके अन्तर्गत विभिन्न साईज की पाईप लाईन डाल कर क्षेत्रवासियों को लाभांवित किया जायेगा।
विधानसभा क्षेत्र की शालीमार काॅलोनी, गणेश नगर गली नं. 1, गांधी नगर नाका मदार, बालुपुरा रोड, अजयनगर, नेहरु नगर, सांई बाबा काॅलोनी, वकील काॅलोनी, सीवी नगर, हबीब नगर खानपुरा, रामगंज थाॅमस वाली गली, रामगंज गली नं. 33, मीणा काॅलोनी, फकीराखेडा, अजयपाल नगर धोलाभाटा, इन्द्रानगर धोलाभाटा, भीम सिंह भाटी वाली गली नृसिंहपुरा जोन्सगंज, पुराना बालाजी मंदिर, मदार,बड़ा रावला, नाका नयाघर बालाजी मंदिर की गली, गहलोतों की डूंगरी, माखुपुरा की विभिन्न ढाणिया, विराट नगर तथा खनिज नगर के क्षेत्र में इस राशि से विकास कार्य करवाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि अजमेर शहर की क्षमता के अनुरुप 140 एमएलडी पेयजल की मांग को पूरा करने के लिए वर्तमान में 100 एमएलडी क्षमता के चलते एस.आर.7 नसीराबाद घाटी पर स्वच्छ जलाशय (20-20) एमएल क्षमता का कार्य, अजयनगर भूतल जलाशय, बालकपुरा उच्च जलाशय आदि के निर्माण कार्य भी करवाए जाएंगे।

No comments