Breaking News

शहीद भगतसिंह उद्यान विकास समिति की कार्यकारिणी घोषित

अजमेर। वैशाली नगर स्थित शहीद भगतसिंह उद्यान के विकास एवम रखरखाव के लिए गठित शहीद भगतसिंह उद्यान विकास समिति के वर्ष 2017-19  के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें पिछले 2 कार्यकाल से चल रहे अध्यक्ष राजेंद्र गांधी को तीसरी बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिसे बैठक में उपस्तिथ सभी सदस्यो ने  हर्षध्वनि से स्वीकार कर लिया। सदस्यो ने गांधी के पिछले कार्यकाल के कार्यो से संतुष्टि जताई । समिति का कार्यकाल दो वर्ष का रहेगा।  समिति के अन्य निम्न पदाधिकारी सर्वसम्मति से चुने गए।

सरंक्षक विजय यादव, हरीश गोस्वामी सचिव दिलीप किरनानी उपाध्यक्ष अनिल कोठारी, प्रकाश सांखला कोषाध्यक्ष राजेश जैन कार्यकारिणी सदस्य किशन लखवानी, नरेश अग्रवाल, राजेश गर्ग, नीरज राठी, दीपक कालानी, सतीश विजयवर्गीय, ईश्वर यादव, अंकुर अरोरा, मनोज वरिन्दानी, आनंद गौड़, एन. के.माथुर, कान्हाराम चौधरी, सुरेश जैन, डॉ. तेजवीरसिंह दहिया, डॉ. एन सुराणा।

No comments