... तो क्या फिर से भाजपा मेें जाएंगे किरोड़ी लाल मीणा, राजपा के सभी विधायक भी होंगे शामिल?
जयपुर। राजस्थान में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक समीकरण और दाव-पैच के साथ चुनावी तैयारियां लगभग शुरू हो गई है। इसको लेकर सत्ताधारी दल भाजपा और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस अपनी अपनी कवायदों में जुटे हुए हैं। एक ओर जहां कांग्रेस की ओर से संगठन को मजबूत बनाने की कवायद के तहत 16 मई को प्रदेश के कांग्रेसी विधायकों को दिल्ली में राहुल गांधी के साथ चर्चा के लिए बुलाया गया है, वहीं चर्चा ये भी है कि राजपा के विधायक किरोड़ी लाल मीणा की जल्द ही भाजपा में वापसी हो सकती है।
सियासी गलियारों में चर्चा है कि राजपा विधायक किरोड़ीलाल मीणा की भाजपा में घर वापसी कभी भी हो सकती है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ हुई किरोड़ी की मुलाकात के बाद से ही किरोड़ी की भाजपा का दामन थामने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया था। ऐसे में अब सियासी गलियारों में किरोड़ी के भाजपा ज्वॉइन करने की चर्चाएं एक बार फिर से तेज हो चली है।
बताया ये भी जा रहा है कि किरोड़ी अपनी पार्टी राजपा के सभी विधायकों के साथ भाजपा में जा सकते हैं। इसके साथ ही किरोड़ी को मंत्री बनाए जाने की भी संभावनाएं भी जताई जाने लगी है। ऐसे में प्रदेश के मंत्रिमंडल में फेरबदल होने की भी संभावनाएं जताई जा रही है। ऐसा होने की स्थिति में एक-दो मंत्रियों को हटाया भी जा सकता है और कुछ के विभागों में भी परिवर्तन किया जा सकता है।

No comments