Breaking News

अध्यक्ष पद के चुनाव में सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने किया मतदान

congress president election,congress president election 2022,congress president election news,congress president elections,congress president,congress party president election,shashi tharoor congress president,congress president elections 2022,congress president election date,congress,congress president eletion,congress president polls 2022,congress president election live,congress president polls,congress new president,congress president elections news today

नई दिल्ली।
कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव के तहत आज हो रहे मतदान में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में मतदान किया, जबकि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक में बेल्लारी के संगनाकल्लु में मतदान किया।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव के तहत सभी राज्यों की राजधानियों में मतदान किया जा रहा है और सभी प्रदेशों में स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालयों में सुबह 10 बजे से मतदान चल रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे तथा शशि थरूर के बीच सीधा मुकाबला है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में मतदान शुरु होने से पहले पार्टी के चुनाव प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने मतपेटियों की जांच पड़ताल की और उसके बाद सबसे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता पी चिदम्बरम ने मतदान किया। उसके बाद पार्टी के डेलिगेट्स ने भी मतदान शुरू किया।

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कांग्रेस के डेलिगेट्स कर्नाटक में बेल्लारी जिले के संगनाकल्लु में मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। यात्रा में बैठक के लिए निर्धारित कंटेनर को मतदान केंद्र बनाया गया है और डेलीगेट्स वही मतदान कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज चुनाव हो रहे हैं और मतदान शाम चार बजे तक चलेगा, जबकि मतगणना 19 अक्टूबर को की जाएगी। मतगगणना के बाद यह साफ हो जाएगा कि कांग्रेस की कमान अब किसके हाथों में होगी।

No comments