प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल, 77 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले
जयपुर। राज्य सरकार के प्रशासनिक अमले में एक बार फिर से बड़ा फेरबदल किया गया है, जिसके तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 77 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। कार्मिक विभाग ने तबादला के आदेश जारी कर दिए हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी किए गए तबादलों के आदेश के मुताबिक, ए मुखोपाध्याय को राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण जयपुर में अध्यक्ष के पद पर लगाया गया है। इससे पूर्व ए मुखोपाध्याय राजस्थान आवासन मंडल जयपुर के अध्यक्ष एवं आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
इसी प्रकार से अतिरिक्त मुख्य सचिव, समन्वय - स्कूल एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव राजहंस उपाध्याय कोे उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में उच्च एवं संस्कृत शिक्षा विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव, समन्वय - स्कूल एवं संस्कृत शिक्षा विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। अल्पसंख्यक मामलात विभाग एवं वक्फ बोर्ड के अतिरिक्त मुख्य सचिव को राजस्थान फाउंडेशन जयपुर के आयुक्त पद पर लगाया गया है।
कुलदीप रांका को महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव के स्थान पर प्रबंधक निदेशक राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, श्रेया गुहा को राज्यपाल सचिव के स्थान पर अल्पसंख्यक मामलात विभाग एवं वक्फ बोर्ड में शासन सचिव के पद पर लगाया गया है। आनंद कुमार को शासन सचिव एवं आयुक्त पंचायतीराज के स्थान पर शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें

No comments