विनोद खन्ना के निधन पर ख्वाजा से मांगी मगफिरत की दुआ
अजमेर। बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना का निधन पर अजमेर में आज उनके लिए दरगाह में उनकी आत्मा की शांती के लिए दुआ मांगी गई। सूफी सन्त ख़्वाजा सहाब की दरगाह में बॉलीवुड दुआगो कुतबुद्दीन सखी ने विनोद खन्ना की मग़फ़िरत की दुआ की। उनके साथ अन्य लोग भी मौजूद थे। गौरतलब है कि लम्बी बीमारी के बाद आज सुबह बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना का निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और मुंबई के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले उनकी एक तस्वीर पर सामने आई थी, जिसमें वे काफी कमजोर और बीमार नजर आ रहे थे। विनोद खन्ना ने बतौर विलेन फिल्म इंडस्ट्री में करियर की शुरुआत की थी। हालांकि एक समय वह ओशो से प्रभावित होकर संन्यास भी ले लिया था। बाद में उन्होंने फिर वापसी की। उन्होंने 141 फिल्मों में काम किया था, वो 70 साल के थे। विनोद खन्न अटल बिहारी वाजपेयी की कैबिनेट मंत्री भी बने थे।

No comments