Breaking News

कांग्रेस के 12 विधायक बहाल, हनुमान बेनीवाल औऱ मनोज न्यांगली का निलंबन जारी

Jaipur, Rajasthan, Vidhan Sabha, Assembly, Rajasthan Vidhansabha, Rameshwar Dudi, Hanuman Beniwal, Manoj Nyangli, Rajasthan News
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान हंगामा करने को लेकर निलंबित किए गए 14 विधायकों में से 12 विधायकों को बहाल कर दिया गया है। वहीं 2 अन्य विधायकों को फिलहाल निलंबित रखा गया है।, जिन 12 विधायकों को कहाल किया गया है, वे सभी कांग्रेस के विधायक हैं। वहीं 2 निर्दलीय विधायकों हनुमान बेनीवाल औऱ मनोज न्यांगली का निलंबन जारी रखा गया है।

गौरतलब है कि वरिष्ठ विधायक प्रदयुम्न सिंह औऱ नारायण सिंह ने सस्पेंड किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री वसुंधऱा राजे से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्होंने सदन में हंगामा किए जाने पर खेद प्रकट किया। इस पर सरकारी मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर ने एक साल की सदस्यता से निलम्बित किए जाने के प्रस्ताव को वापस ले लिया। लेकिन निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल औऱ बसपा के मनोज न्यांगली के खेद प्रकट नहीं करने पर उनका निलम्बन एक साल के लिए जारी रखा गया है।


No comments