Breaking News

आईपीएस अधिकारी पंकज चौधरी ने की पीएम मोदी के नवाचारों एवं अन्य आयामों की सराहना

Jaipur, Rajasthan, Akashwani Jaipur, IPS Officer, Pankaj Choudhary, ips pankaj choudhary, PM Narendra Modi
जयपुर। राजस्थान के युवा एवं दबंग आईपीएस अधिकारी पंकज चौधरी ने आज आकाशवाणी जयपुर पर 'युवा शक्ति एंव प्रभावशाली नेतृत्व' विषय पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने स्मार्ट पुलिसिगं एवं आमजन के हितों से संबधित कई मुद्दों पर बातचीत की। कार्यक्रम में पीसमेकर के संपादक संतोष 'सरस' भी शामिल थे, जिनके साथ पंकज चौधरी ने सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। सिविल सेवा एंव अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन भी दिया।

इस मौके पर आईपीएस पंकज चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया की भी सराहना की। साथ ही स्मार्ट पुलिसिगं के विजन को साकार करने के लिए किये जा रहे पीएम मोदी के नवाचारों एवं अन्य आयामों को सहायक बताया। भारत के विकसित राष्ट्र बनने एंव पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के विजन को चौधरी ने आत्मसात करने पर विशेष ज़ोर दिया। राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के बारे में अपने विचार रखने के साथ-साथ घर-घर में शौचालय की महत्ता पर चर्चा की।

बातचीत में आईपीएस अधिकारी पंकज चौधरी ने पुस्तकालय की महत्ता को विस्तार से बताया। चौधरी ने कहा की अगर भारत का युवा सही दिशा, विजन के साथ कठिन मेहनत, लगन और मजबूत इरादों के साथ कार्य करता है तो उसके सफल होने से कोई रोक नहीं सकता। चौधरी ने कई उदाहरणों के द्वारा अपनी बातों को सहज अंदाज में व्यक्त किया। कार्यक्रम के उपरांत चौधरी आकाशवाणी के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाक़ात करने के साथ-साथ विभिन्न सेक्शनों का विजीट भी किया।


No comments