Breaking News

दक्षिणी फ्रांस में ग्रेसे इलाके की मिलिट्री स्कूल में फायरिंग

Firing, shooting, military school, grasse, southern france, French School, Firing, Military School
Image Tweeted by Paul Joseph Watson on Twitter‏
फ्रांस। दक्षिणी फ्रांस के ग्रेसे इलाके में स्थित एलेक्सिस डे टोकेविले स्कूल में गोलीबारी की खबर है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक इस गोलीबारी में कई बच्चों व लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, जिस स्कूल में फायरिंग हुई है, वह एक मिलिट्री स्कूल बताई जा रही है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, ये कोई आतंकी हमला है या फिर कुछ और, इस बारे में फिलहाल कुछ भी कहा जाना मुश्किल है। गोलीबारी की सूचना पर भारी तादाद में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है और हालात पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और दूसरे को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

फ्रांस के आंतरिक मंत्रालय के एक प्रवक्ता के मुताबिक, स्कूल में एक "सार्वजनिक सुरक्षा कार्यक्रम" का आयोजन किया जा रहा था, तभी अचानक से वहां गोलीबारी शुरू हो गई। इस हमले के बाद स्थानीय अधिकारियों द्वारा लोगों से निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है।



No comments