Breaking News

मुख्यमंत्री बनते ही अमरिंदर सिंह ने डाला लुधियाना में पक्का डेरा, म्यूजियम में लगा मोम का पुतला

Ludhiana, Punjab, Captain Amarinder Singh, wax statue, Museum, Amarinder Singh wax figure in museum, Punjab Chief Minister
लुधियाना। पंजाब के 26वें मुख्यमंत्री के तौर पर जहां आज कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर प्रदेश मे सत्ता की कमान संभाली गई, वहीं इसके साथ ही उन्होंने लुधियाना में पक्के तौर पर डेरा डाल लिया है। जी हां, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा हमेशा लुधियाना में नजर आएंगे। दरअसल, लुधियाना के म्यूजियम में कैप्टन अमरिंदर सिंह का मोम का पुतला लगाया गया है, जिस लिहाज से अब अमरिंदर सिंह लुधियाना में भी चौबीसों घंटे के लिए उपलब्ध हो गए हैं।

यह प्रतिमा वैक्स यानि मोम से तैयार की गई है तथा इसे महानगर के प्रभाकर वैक्स म्यूजियम में रखा गया है। इस मौके पर कलाकार प्रभाकर व अमरिंदर सिंह के फैन्स ने भी लड्डू बांटे व ढोल बजाकर खुशी का इजहार किया। कलाकार चंद्रशेखर प्रभाकर ने बताया कि पंजाब में दस साल के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनी है तथा लोगों को उम्मीद जगी है कि अमरिंदर सिंह के सीएम बनने से अब पंजाब की रूकी हुई विकास की रफ्तार पुन: शुरू हो सकेगी।

कलाकार ने कहा कि वह पिछले 12 साल से उन हस्तियों के मोम के पुतले बनाते है, जिन्होंने देश-दुनिया व समाज की भलाई के लिए कुछ किया हो। इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कल्पना चावला, महात्मा गांधी, राजीव गांधी, इंदिरा गांधी, मदर टैरेसा, द ग्रेट खली, सचिन तेंदुलकर जैसी कई हस्तियों के मोम के पुतले बनाये हैं। 


No comments