Breaking News

आमजन की सुविधा के लिए उमंग ने लगाई 14 बेंचे

Ajmer, Rajasthan, Lions Club Ajmer, Dharmendra Gehlot, Ajmer Nagar Nigam, Ajmer Mayor
अजमेर। लायंस क्लब अजमेर उमंग द्वारा वार्ड एक में 14 बेंचे आमजन के बैठने के लिए क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लगाई गई। क्लब सचिव इन्दु टांक ने बताया कि सीमेंट की मजबूत एवम आकर्षक बेंचे क्लब सदस्यो एवम जनसहयोग से लगाई गई, जिसका लोकार्पण लायंस क्लब इंटरनेशनल 323 ई 2 के प्रांतपाल लायन अरविन्द चतुर एवम नगर निगम मेयर धर्मेंद्र गहलोत ने किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन आभा गांधी, क्लब सरंक्षक एवम क्षेत्रीय पार्षद महेंद्र जैन मित्तल, अशोक टांक, राजेंद्र गांधी सहित स्थानीय लोग उपस्तिथ थे।

No comments