Breaking News

पूर्ण आरती के साथ चार दिवसीय पाटोत्सव संपन्न

जोधपुर। सूरज नगर स्थित ईष्वर प्रेम आश्रम में आयोजित चार दिवसीय पाटोत्सव समारोह का समापन पूर्ण आरती के साथ किया गया। आश्रम की साध्वी नित्यमुक्ता ने बताया कि ईश्वर प्रेम मिशन इन्दोर पीठाधीश  गुरु साध्वी भक्तिप्रिया महाराज के सानिध्य में राम राज अभिषेक का पूजन किया गया। उन्होंने भगवान राम के बताए मार्ग पर चलने की सीख दी। इससे पहले अखण्ड रामायण पाठ की भी महाआरती की गई।

इस अवसर पर स्वामी कृष्ण प्रेम महाराज, पं. महेन्द्र व्यास व मिशन से जुड़े अनुयायों झॉकियों का स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया गया। बाद में महाप्रसादी की गई। आश्रम मे स्थित राम दरबार मन्दिर मे फूल मण्डली की गई।

No comments