चार दिवसीय शिविर में महिला शिक्षकों को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
अजमेर। शिक्षा विभाग द्वारा राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय में जारी चार दिवसीय आत्मरक्षा शिविर के तहत आज महिला शिक्षकों को आत्मरक्षा से संबंधित विभिन्न गुर सिखाए गए। शिविर में शिक्षक संतोष कंवर राठौड़ ने बताया कि संभागियों ने आज सुबह 9 सेे 10.30 बजे तक प्रथम सत्र में योग सत्र में भाग लिया। इसके पश्चात 11 से 5 बजे तक आत्मरक्षा के गुर सीखे। इनमें कई क्रियाएं सिखाई गई। शिक्षकों को पंच ब्लॉक, किक, हुक, पंच, हैमर पंच आदि क्रियाएं सिखाई गई। शाम को संभागियों ने मनोरंजन हेतु बजरंगगढ़ मंदिर व आनासागर चौपाटी भ्रमण का आनन्द लिया। रात्रि सत्र में 7 बजे से 8 बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया गया।
No comments