Breaking News

गणतंत्र दिवस : कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने लिया तैयारियों का जायजा

अजमेर। जिला कलेक्टर विश्व मोहन शर्मा ने आगामी 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस की तैयारियों के लिए आज पटेल मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं। समारोह में परेड एवं सांस्कृतिक गतिविधियां समयबद्ध हों।
   
जिला कलेक्टर शर्मा ने आज पुलिस अधीक्षक म कुंवर राष्ट्रदीप के साथ पटेल मैदान पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि समारोह में स्वतंत्रता सैनानियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया जाना है। उनके बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की जाए। इसी तरह सम्मानित होने वाले खिलाडिय़ों एवं  प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए भी बैठने व सम्मान के लिए भी व्यवस्थाएं पूरी तरह चौकस हों। उन्होंने परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, झंडारोहण, अतिथियों के बैठने की व्यवस्था, मार्चपास्ट की सलामी तथा अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रथम एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर द्वितीय अबु सूफियान चौहान, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर अशोक योगी एवं नगर निगम के उपायुक्त गजेंद्र सिंह रलावता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

No comments