Breaking News

ईदुलजुहा बुधवार को, कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

अजमेर। जिला मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर आरती डोगरा ने एक आदेश जारी कर ईदुलजुहा के अवसर पर बुधवार को शहर के विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा करने के दौरान कानून व्यवस्था एवं शान्ति बनाएं रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।
   
आदेश के तहत जिला रसद अधिकारी श्री संजय माथुर एवं तहसीलदार ओमप्रकाश सोनी को जामा मस्जिद शाहजानी, दरगाह शरीफ व मस्जिद संदलखाना, दरगाह शरीफ अजमेर के आसपास के सम्पूर्ण क्षेत्र के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट लगाया है। इसी प्रकार नगर निगम के उपायुक्त करतार सिंह एवं नायब तहसीलदार प्रिति चौहान को ईदगाह सब्जी मंडी तथा ईदगाह का सम्पूर्ण क्षेत्र, एडीए के उपायुक्त अशोक कुमार को क्लॉक टावर मस्जिद, स्टेशन रोड के लिए तथा उप निदेशक कृषि विस्तार वी.के.शर्मा को कलेक्ट्रेट मस्जिद अजमेर के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। अजमेर शहर के प्रभारी अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर होंगे। जबकि जिले के प्रभारी अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जिला प्रशासन होंगे।

No comments