मूक एवं निरीह पक्षियों की सेवा हमारा फर्ज : गांधी
अजमेर । प्रान्तीय कार्यक्रम जीव दया के तहत पक्षी बचाओ के लिए लॉयनेस क्लब अजमेर भी सहयोग कर आमजन को इसके लिए प्रेरित कर रही है । क्लब अध्यक्ष सीमा शर्मा ने बताया कि इसी क्रम में बुद्धवार को माकड़वाली रोड स्थित लॉरेंस एंड मेयो पब्लिक स्कूल में लॉयनेस क्लब की प्रांतीय अध्यक्ष लायन आभा गांधी के मुख्य आतिथ्य में स्कूली बच्चो को परिंडे वितरित किये गए।
इस अवसर पर लायन गांधी ने कहा कि मूक एवम निरीह पक्षियों के लिए सेवा करना हमारा फर्ज है । घटते जल स्त्रोत एवं बढ़ते सीमेंट कंक्रीट के जाल से पक्षियों को इस भीषण गर्मी में दाने पानी की बहुत समस्या हो रही है। हमारे छोटे से प्रयास से इनकी जान बचाई जा सकती है। क्लब सचिव ललीता सेठी ने बताया कि विद्यार्थी परिंडे घर ले जाकर इन्हें भरकर रखेंगे ताकि गर्मी में मूक पक्षियों को पीने के लिए पानी उपलब्ध हो सके।
इस अवसर पर सुशीला राठौड़, चंदा, हुस्ना मलिक, सुनीता शर्मा, रीना श्रीवास्तव, सुनीता गोयल, अमिता शर्मा, चैन कंवर, राजेन्द्र गांधी, संजय बोहरा शाला स्टाफ मधु शर्मा, शिवानी गहलोत, सुरभि शर्मा सहित अन्य मौजूद थे । अंत मे प्राचार्य संजीव शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

No comments