Breaking News

आपके साथ-साथ Google पर भी छाई होली की खुमारी, बिखेर रहा मस्ती के रंग

Google, Holi, Happy Holi 2018, Happy Holi GIF, RNews1 Network, Holi Wishes, Google Holi Doodle
नई दिल्ली। त्यौहारोें के देश भारत में जहां हर जाति धर्म के पर्व एवं त्यौहारों को बड़े ही उत्साह व उमंग के साथ मनाया जाता है। भारत के त्यौहारों में होली, दीपावली, ईद समेत ऐसे कई त्यौहार हैं, जिनके जरिये कौमी एकता और आपसी सौहार्द झलकता है। बात जब होली की आती है तो हर कोई अपने चेहरे पर रंग-बिरंगे गुलाल लिए दूसरों को गुलाल लगाकर खुशियां एवं प्रेम बांटता हुआ नजर आता है। इस कड़ी में जब भारत के सभी लोग होली की खुमारी में डूबे हैं और रंग-बिरंगे गुलाल उड़ा रहे हैं, तो दुनिया का नम्बर 1 इंटरनेट सर्च इंजन गूगल भी होली के इस उत्साह व उमंग में शामिल हुआ है।

होली के अवसर पर आज गूगल ने अपने होमपेज पेज एक विशेष डूडल लगाया है, जिसमें गूगल की ओर से सभी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी जा रही है। होली के इस डूडल में गूगल का नाम भी बड़े ही शानदार तरीके से लिखा गया है। खास बात ये है कि इसमें किसी भी तरह से किसी शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया ​है, लेकिन फिर भी हर कोई इसे पहली नजर में ही गूगल समझ सकता है। जबकि गूगल के इस डूडल में भारतीय लोगों को होली खेलते हुए दिखाया गया है।



गूगल ने अपने होमपेज पर होली का विशेष डिजाइन वाला डूडल तैयार कर खुद को भी सभी भारतवासियों के साथ साथ होली की खुमारी में शुमार किया है। साथ ही अपने डूडल से गूगल ने सभी भारतीयों को होली की शुभकामनाएं दी है। ऐसे में जब पूरा देश होली के रंगों में डूबा हुआ है तो फिर गूगल भला इन रंगों से अछूता कैसे रह सकता है। बहरहाल, RNews1 Network की पूरी टीम की ओर से आप सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं।

No comments