Breaking News

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2017 : जोधपुर से रामेश्वरम के लिए विशेष ट्रेन 16 को

अजमेर। जोधपुर से रामेश्वरम की विशेष ट्रेन वाया अजमेर चितौड़गढ़ 16 नवम्बर को प्रस्थान करेगी। पूर्व में यह ट्रेन 15 नवम्बर को प्रस्तावित थी। जिसमें संशोधन किया गया है।
   
देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गिरीश कुमार बचानी ने बताया कि इस विशेष ट्रेन में यात्रा करने वाले चयनित यात्रियों को सूचना पत्र पूर्व में जारी किए जा चुके है। जिन यात्रियों को सूचना पत्र प्राप्त हुए है वे अब 15 नवम्बर के स्थान पर 16 नवम्बर को निर्धारित समय एवं स्थान पर पहुंचे।

No comments